Friday, May 17th, 2024

होम्योपैथी डाक्टर दे रहे थे ऐलोपैथी दवाएं, होगा रजिस्ट्रेशन सस्पेंड

भोपाल। बैरसिया  रोड  पर  न्यू  हिंदुस्तान  के  नाम  से बिना रजिस्टेÑशन और जरूरी अनुमतियों के बगैर संचालित  होने वाले अस्पताल पर ताला  जड़ दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट कलेक्टर सुदाम खाड़े के पास जाएगी। इसके बाद अस्पताल और डाक्टर पर उचित कार्रवाई होगी।

मुख्य  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनयू खान के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारियों ने फर्जी तरीके से चलने वाले न्यू हिंदुस्तान अस्पताल का औचक निरीक्षण  किया।  अस्तपाल  का  संचालन  डॉ. संतोष कुमार द्वारा किया जा रहा था। जो कि एक होम्योपैथी डॉक्टर हैं। जबकि अस्पताल में ऐलोपैथी के तहत मरीजों को उपचार किया जा रहा था।  जांच  कर रही टीम को यहां आईवी ब्लूड और कई तरह के इंजेक्शन मिले। इसके अलावा एक भर्ती मरीज भी मिला, जिसे बॉटल चढ़ाई  जा  रही  थी। यहां  प्रतिदिन  पचास  के करीब मरीज पहुंचते हैं। डॉ. संतोष कुमार द्वारा एलोपैथी का उपचार दिया जा रहा था। यह सब देख सीएमएचओ डॉ. एनयू खान ने रिकार्ड जप्त कराया और अस्पताल  को  बंद  करवाकर उस पर ताला जड़ दिया। अब सीएमएचओ खान इसकी रिपोर्ट तैयार जिला कलेक्टर खाड़े के पास अस्पताल की जांच रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद कलेक्टर खाड़े अस्पताल और डाक्टर संतोष पर अंतिम कार्रवाई करेंगे। जानकारी के मुताबिक होम्योपैथिक डाक्टर होने के बाद ऐलोपैथी उपचार करना और मल्टी स्पेसलिस्ट की सुविधाएं दे रहे थे। उनके अस्पताल में सिर्फ आर्गन ट्रांसफर की सुविधा को छोड़ सभी रोगों का उपचार देने का बोर्ड लगा हुआ था, जिसकी मंजूरी डॉ. संतोष पास नहीं थीं। यहां तक उनके पास अस्पताल चलाने तक की मंजूरी नहीं थीं। इसके तहत डॉ. संतोष के लाइसेंस को सस्पेंड तक किया जा सकता है। यहां तक अस्पताल को हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है। इस दौरान सीएचएमओ खान ने संजीवनी अस्पताल का भी निरीक्षण किया था, जिसमें सभी दस्तावेजों के साथ सभी सुविधाएं उचित पाई गई हैं। यहां मापदंड के मुताबिक डाक्टर और सुविधाएं मौजूद थीं।

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

7 + 12 =

पाठको की राय